बदायूं :स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने नृत्य आर्ट स्टूडियो का फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रेष्ठ संस्कारों और सद्गुणों से अभिसिंचित करें। आचरण पवित्र,भावनाएं शुद्ध होने के साथ जन्मभूमि भी गौरवान्वित होती है। सद्गुणों से विश्व ख्याति प्राप्त होती है। डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर सोनम कश्यप ने कहा कि बच्चे अथाह ऊर्जा के स्त्रोत हैं। बच्चों की रुचियां पहचानें और उन्हें सुनहरा अवसर दें, तो गगन चूमने की सामर्थ्य रखते हैं। बच्चों ने जमकर डांस किया। बालक-बालिकाओं को क्लासिकल, हिपहाप, बालीवुड, लिरिकल, बैंकिंग, पापिंग पर अभ्यास कराया जाएगा। विनोद कश्यप और कमलेश ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर विवान कुमार यादव, पूर्वी सक्सेना, नितिन रस्तोनी, अतुल कुमार, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।