बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक संजीव सक्सेना ,प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान, प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना द्वारा आज एक मीटिंग में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से आलोक सक्सेना को बरेली जिले का का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया मीटिंग में भगवान चित्रगुप्त जी द्वितीय स्थापना दिवस पर 14 जून को 84 घंटा मंदिर बदायूं रोड से चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाष नगर को निकलने वाली शोभा यात्रा पर विचार किया गया कि किस तरह शोभा यात्रा एवं भंडारा को सफल बनाया जाएं । ज्ञात हो कि 14 जून 2023 को भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाष नगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई थी प्रथम स्थापना दिवस पर शोभा यात्रा एवं भंडारा 14 जून 2024 को मनाया गया और पुनः पूर्व की भांति 14 जून 2025 को भी भव्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मीटिंग में रविन्द्र श्रीवास्तव ।आलोक सक्सेना एडवोकेट।देवेंद्र सिंह सक्सेना , अशोक सक्सेना , चंद्र सक्सेना, प्रदीप सचिन श्याम भारतीय।सतीश सक्सेना ,अंकित सक्सेना , गौरव सिन्हा , अश्वनी जौहरी , आर्यन प्रधान ,उपलक्ष दीप सक्सेना ,सुनील सक्सेना आदि प्रमुख चित्रांश मौजूद रहे।