बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रोफेसर अली खान महमुदाबादी की गिरफ्तारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की खमोशी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर्नल सुफिया कुरैशी और कमांडर वीमीका सिंह को अपमानित करने वाले प्रोफेसर राम गोपाल यादव पर अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की। अशोका विष्वविद्यालय हरियाणा के प्रोफेसर अली खान महमुदाबादी की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव मुकम्मल तौर पर चुप्पी साधे रहे। मुसलमानो ने विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट दिया, मगर वो मुसलमानो की परेशानियों में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं। मौलाना ने आगे कहा कि अखिलेश यादव बंद कमरे में बैठ कर हर मुद्दे पर एक्स टू एक्स खेलते हैं, मगर जब कभी किसी मुसलमान का मुद्दा सामने आ जाता है, तो उनका एक्स भी खामोश हो जाता है। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव को मुसलमानो का वोट चाहिए मगर मुसलमानो की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। अब मुसलमान भविष्य में उनकी इन बातो पर ध्यान रखते हुए विचार करेगा।