बरेली कॉर्पोरेट लीग में गंगा पॉली कैब व आरसीसी विजयी
May 25, 2025By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बरेली। डी जी इंफ़्रा ग्रुप के तत्वाधान में श्री राम मूर्ति स्मारक क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बरेली कॉर्पोरेट लीग में आज दो मैच खेले गये।जिसमे पहला मैच गंगा पॉली कैब व बियर कैफ़े के मध्य खेला गया। जिसमे बियर कैफ़े ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए शुभम कौशिक के 47 रन व सुमित श्रीवास्तव के 32 रनों क़ी मदद से 20 ओवर में 166 रन बनाये।पॉली कैब क़ी ओर से नवनीत सक्सेना व प्रदीप पंडित ने 2-2 विकेट व शिखर दयाल ने 1 विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉली कैब क़ी टीम ने आकाश प्रधान के 43 रन ,राजकुमार व रोहित चौहान के 31-31 रन व शिखर दयाल ने 21 रन क़ी मदद से 16 ओवरों में 167 रन बनाकर लक्ष्य क़ी प्राप्ति क़ी और यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। बियर कैफ़े क़ी ओर से सुमित श्रीवास्तव ने 2 विकेट लिए।इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिखर दयाल रहे। आज का दूसरा मैच प्रो स्ट्राइकर्स व आर सी सी के मध्य अपराह्नन में खेला गया।प्रो स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।आर सी सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सुमित सोनकर के 46 व दीपक ठाकुर के 31 रनों क़ी मदद से 169 रन बनाये।प्रो स्ट्राइकर्स क़ी ओर से मोहित ने 3 व प्रसून ने 2 विकेट लिए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रो स्ट्राइकर क़ी टीम ने 20 ओवर में आशुतोष के 58 व पारस कौशिक के 45 रनों क़ी मदद से 153 रन ही बना सकी।और यह मैच आर सी सी ने 16 रन से मैच जीत लिया।इस मैच के मैन ऑफ द मैच हारिश खान रहे।आर सी सी क़ी ओर से हारिश खान ने 3 व फरमान ने 2 विकेट लिए। इस अवसर पर एस आर एम एस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति,अभिषेक वर्मा ,आर्यन इंडस्ट्रीज के मालिक अंकित सिंह, शशांक रस्तोगी,रियाज़ अफरीदी,शुभम कौशिक,अतुल यादव,जारिया कलेक्शन के मालिक ज़हीर उद्दीन,आरिफ हुसैन आदि उपस्थित रहे। आज के मैच के अंपायर संदीप पाल व पिंटू सिंह थे तथा स्कोरिंग अनूप गुप्ता ने की। कल का पहला मैच ईलाइट इलेवन व किंग्सलेयर तथा दूसरा मैच ज़ारिया कलेक्शन व प्रो स्ट्राइकर्स के मध्य खेला जायेगा।