बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में अनुपम नगर में तिरंगा फहरा कर सभी पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा पहलगाम आतंकी घटना के मद्देनजर आतंकियों का खात्मा करने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर सैकड़ों आतंकवादियों को उनके स्थान जहन्नुम पहुँचा कर अंजाम दिया, उससे हर भारतवासी खुश हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी पदाधिकारी भी भारतीय सेना को विजयी बधाई देते हुए दिल से सैल्यूट करते हैं। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, सचिब सुनील कुमार सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन, मनोहर लाल जौहरी, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, संजीब कुमार सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, प्रीती सक्सेना, विनीता सक्सेना, संतोष कुमार सक्सेना, सुधीर महान, रजनी सक्सेना, शोभा सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, शिवाजी सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त कर तिरंगा यात्रा की समाप्ति की घोषणा की।