मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भीम आर्मी ने किया दलित, मुस्लिम एवं पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन

May 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में भीम आर्मी द्वारा एक भव्य दलित, मुस्लिम एवं पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने सिंधौली चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर डॉ. भार्गव का भव्य स्वागत किया। जनसैलाब के साथ निकाले गए रोड शो के माध्यम से वे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जहां उपस्थित जनसमूह ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में डॉ. भार्गव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “गांव-गांव की जनता भाजपा की अत्याचारपूर्ण नीतियों और गुंडागर्दी से त्रस्त है। अब वक्त आ गया है कि भीम आर्मी का हर कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उन्हें भाजपा के चंगुल से मुक्त कराए।” उन्होंने 2026 के पंचायत चुनाव को परिवर्तन का अवसर बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “इस बार भाजपा को करारा जवाब देना है।” सम्मेलन में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, दुर्वेश अली अंसारी, तहसील अध्यक्ष अंकित सागर, विधानसभा अध्यक्ष रवि चौधरी, सिद्धांत गौतम, राहुल गंगवार, विपिन कुर्मी, पवन गंगवार, मंजू देवी, जफर खान, पिंटू सागर, सौरभ भारतीय, सुरेश कोरी, शंकर वाल्मीकि, सोनू सागर, भरत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा, आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी एवं उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights