बरेली। गर्मी के मौसम में चिड़ियों परिंदों को पानी और दाना की कमी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा चिड़ियों के लिए दाना और सकोरा बांटने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आज श्री भारत माता मंदिर राजेंद्र नगर से इस कार्यक्रम की शुरूआत महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा द्वारा चिड़ियों के लिए दाना और पानी के सकोरा बाटकर की गई । विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल के उप प्रधान संजय गर्ग ने कहा कि गर्मी के मौसम में चिड़ियों को बहुत परेशानी होती है। हमारा उद्देश्य है कि हम चिड़ियों परिंदों की मदद करें और उन्हें गर्मी से राहत दिलाएं । कार्यक्रम को सफल बनाए में संयोजक संदीप मेहरा, नरेंद्र नाथ खुराना, महेंद्र पाठक, महेंद्र गंगवार, विजय अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, शिवम सिंह, वेद अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, पंडित रवि पांडे, सुदर्शन सिंह बिष्ट, राजकुमार चोपड़ा ,राकेश गुप्ता, राजीव शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा। श्री भारत माता मंदिर में मंजू गोयल के सानिध्य में श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं गुरु भाई बहनों ने बढ़- चढ़ कर भाग दिया । सुंदर कांड पाठ के साथ में महिला प्रधान ममता गर्ग, वंदना अग्रवाल, सविता अरोड़ा, रश्मि अग्रवाल, शांति बिष्ट, मंजू गोयल, वंदना अग्रवाल, गीता जोशी कृष्ण अरोड़ा करुणा सक्सेना, नीरेश महेश्वरी, निर्मल सिंह, इंदिरा खंडेलवाल, मंजू अग्रवाल का सहयोग प्राप्त हुआ ।