बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा केंद्र के 33 उपकेंद्रों पर संपन्न हुई। एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हुई। प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया गया और केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई। कॉलेज में 2 ब्लॉक बनाए गए थे। पहले ब्लॉक के केंद्र अधीक्षक प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी और दूसरे ब्लॉक के केंद्र अधीक्षक प्रवक्ता बृजेश कुमार शर्मा थे।स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में विनोद कुमार सिंह और दीपक कुमार उपस्थित रहे। परीक्षा संपन्न करवाने में नदीम उज़ जफर, डॉ मेहंदी हसन,नदीम यार खान, आकिल यार खान,मोहम्मद यासीन,जाकिर अकबर,नावेद इस्माइल, हसन दानिश,फिरोज अली का योगदान रहा। केंद्र पर लगभग 52% उपस्थिति रही ।