मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी पर हुआ विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन

May 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर विधानसभा वार तीन अलग- अलग पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शेखपुर विधानसभा का सम्मेलन गुड्डो लॉन बदायूं में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश गंगवार पूर्व जिलाध्यक्ष पीलीभीत, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भगवान सिंह मौर्य ने संबोधित किया।पूर्व जिलाध्यक्ष पीलीभीत सुरेश गंगवार ने कहा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए उनके द्वारा किए गए सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक कार्यों की प्रणाली अद्भुत और अकल्पनीय थी।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी से आवाहन किया कि वे अहिल्याबाई की जीवनी को आत्मसात करें, जिससे सभी को गर्व की अनुभूति होगी। महारानी अहिल्याबाई के मूल सिद्धांतों पर आधारित भाजपा सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा रानी अहिल्याबाई के ऐसे कार्य हैं, जो उन्हें आज की पीढ़ी कुशल प्रशासक मानती है। महारानी ने जिस तरह से धर्मार्थ के कार्य किए, वह आज भी एक अप्रतिम उदाहरण है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख, यादवेंद्र शाक्य, केसी शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र, दुष्यंत सिंह, अवनीश शाक्य, गुलशन प्रताप, ओमपाल लोधी, विदेश कुमार, सर्वेश कश्यप, सत्यपाल सिंह पाल, चिरौंजी पाल, राजेश पाल, सुखपाल सिंह पाल, सरनाम पाल, छाया शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।दातागंज :- दातागंज विधानसभा का सम्मेलन ब्लॉक सभागार दातागंज में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल, विधायक राजीव कुमार सिंह, करुणा सोलंकी ने संबोधित किया।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा आरएस पाल ने संबोधित करते हुए कहा महारानी अहिल्याबाई की जीवनी को समझने की जरूरत है। उनके कार्य एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं। नागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़क मार्ग बनाना, कुएं एवं जलाशय खुदवाना, महिलाओं की शिक्षा की बात करना, मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं धर्मशाला आदि का निर्माण कराना जैसे अकल्पनीय कार्य थे।विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बहुत कम उम्र में ही अहिल्याबाई के पति का निधन हुआ और जब महारानी बनीं तो उन्होंने जीवन के परिचय देने की शुरुआत की।

साधारण घर की महिला भी सत्ता चलाने में माहिर हो सकती है, यह उनकी जीवनी से समझा जा सकता है।इस मौके पर अनूप गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह, केसी शाक्य, विजय कुमार सिंह, अग्रवीर गुर्जर, तेजपाल सागर, राहुल लोधी, नरेश पाल, राजीव तोमर, वीरसिंह, सुरेंद्र गुर्जर, आशा कन्नौजिया, देवेश तोमर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहींसहसवान :- सहसवान विधानसभा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन पन्नालाल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ, मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग पूरनलाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता, रेनू सिंह, अनुज माहेश्वरी ने संबोधित किया।पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग पूरनलाल लोधी ने कहा अहिल्याबाई होल्कर के अद्वितीय प्रशासनिक कौशल, जनकल्याणकारी नीतियों एवं सांस्कृतिक योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक है। समाज सुधार एवं धार्मिक सहिष्णुता के क्षेत्र में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता, दीक्षा माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, मयंक गुप्ता, वीरपाल यादव, राजीव शर्मा, ललतेश ठाकुर, परमवीर शाक्य, आदर्श सक्सेना, मदनलाल शाक्य, देवेंद्र प्रजापति, दीपक माहेश्वरी, प्रेमपाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights