मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शराब के ठेके में चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

May 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फिरोजाबाद। में 20 मई की रात रामगढ़ इलाके के देशी शराब के ठेके की छत काटकर शराब की पांच पेटी व 13 हजार की नकदी चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। चोरों के पास से अवैध तमंचा बरामद किए हैं।थाना रामगढ़ के ठारपूठा स्थित देशी शराब के ठेके की छत काटकर 20 मई को चोरी हुई थी। पुलिस की दो टीम घटना के पर्दाफाश में लगी थी। तभी शनिवार रात 12 बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध ममता डिग्री कालेज अंडरपास मौजूद हैं। जिनके पास चोरी का सामान है। जिसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। इस दौरान दो बाइक से चार संदिग्ध आते हुए दिखे।  पुलिस ने रोका तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ी में वे बाइक से गिर गए। पुलिस उनकी तरफ बढ़ी तो फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़े। जबकि भाग रहे दो शातिरों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में घायल योगेश उर्फ गट्टू निवासी कस्बा एका और नितिन निवासी कुशवाह मुहल्ला, एका हैं। जबकि पकड़े गए अन्य दो आरोपी सूरज निवासी ग्राम कुतुकपुर चनौरा और प्रशांत उर्फ अर्जुन निवासी नगला धनी, रामगढ़ हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, पांच पेटी देशी शराब, एक मास्टर चाभी, दो तमंच और तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ पुलिस ने शराब के ठेके में चोरी करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो के पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights