बरेली। कैंट विधायक ने धोपेश्वर नाथ मंदिर मे जलाभिषेक कर किया पुरोहितों का सम्मान महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300बी जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आज कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने धोपेर्श्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पुरोहितों का सम्मान किया तथा उसके पश्चात महा आरती कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत जायसवाल राज बहादुर सक्सेना के एल गेरा अरूण कश्यप अमरीश कठेरिया प्रहलाद मल्होत्रा अमर सिंह राठौर वैभव जायसवाल विकास अग्रवाल हर्षित गुप्ता प्रदीप गुप्ता शिशुपाल कठेरिया हरबंस सिंह हरि सिंह वरदान मांगू सिंह पंडित घनश्याम शर्मा पंडित अमित शर्मा संजीव वाल्मीकि लालमन कोरी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।