बदायूं। नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर अदनान मियां पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज का जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामपुर के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में उझानी बाईपास हवेली पर कासगंज से चलकर बदायूं आ रहे नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर माला पहनाकर स्वागत किया और बदायूं के कांग्रेस के हालात पर राजनैतिक चर्चा की। जिला कोऑर्डिनेटर बदायूं अदनान मियां का स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वीरेश तोमर ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल ने स्वागत करते हुए बदायूं जनपद के कोऑर्डिनेटर के समक्ष कांग्रेस की बदायूं के राजनीतिक हालात पर चर्चा की और उनसे कांग्रेसियों ने कहा कि बदायूं जनपद में संगठन खड़ा हो सके इसमें पुराने कांग्रेसी आपके साथ पूर्ण सहयोग करेंगे लेकिन संगठन बनाते समय आपको कुछ चीजों पर नजर अवश्य रखना होगी। जिला कोऑर्डिनेटर अदनान मियां ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सलाह का और युवाओं का भी ध्यान अवश्य रखा जाएगा।