मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मूसाझाग में डीएम-एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनी,06 का निस्तारण

May 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने थाना मूसाझाग में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए आमजन से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 06 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करते रहे तथा छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है इससे किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि थाने में जो भी फरियादी आता है उसको गंभीरतापूर्वक सुना जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी निस्तारण में आवश्यक है। उन्होंने राजस्व व भूमि सम्बंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सम्मुख निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights