भाजपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में प्रदर्शनी लगाई गई

WhatsApp Image 2025-05-24 at 5.13.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराए गए सेवा, गौरवमयी सुशासन, धर्मार्थ और ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग 10 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, एमपी सिंह राजपूत, शारतेंदु पाठक, शैलेंद्र मोहन शर्मा, भगवान सिंह मौर्य, धीरज पटेल, मोनिका गंगवार, अचल शर्मा, मुनीश पंडित, डॉ. आशीष शर्मा, अमित सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights