बरेली। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के तत्वाधान में 25 मई को मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन एसएसबी इंटर कॉलेज सुरेश शर्मा नगर में आयोजित किया जाएगा यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के विपिन शर्मा, नीलिमा पाठक ,नितिन शर्मा ,अनिल कुमार शर्मा, शिवलेश चंद्र पांडे, नितिन महाराज , रेनू शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वर्ष ब्राह्मण समाज की गरीब कन्याओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान और उनके विवाह के लिए आयोजन किया जाता है समाज के गरीब छात्राओं की किताबें कॉपी की व्यवस्था करना है और उनकी फीस और प्रवेश का जिम्मा संस्था पर होता है समाज के धनाढ्य ब्राह्मण लोगों से गरीब ब्राह्मण लोगों को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किया जाना है, ब्राह्मण समाज में आपसी तालमेल बढ़ाने प्रेम व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था निरंतर कार्य करती चली आ रही है ब्राह्मण समाज के अलावा भी अन्य गरीब छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए यह संस्था सदैव तत्पर रहती है।