बरेली। थाना सुभाषनगर के ग्राम करेली निवासी समीर अहमद पुत्र वकील अहमद ने कप्तान को शिकायत करते हुए बताया कि वह दरगाह आला हज़रत बरेली का खादिम है व वहाँ सेवा करता है। 22 मई को एक नम्बर से फोन आया जिसपर बात करने वाला व्यक्ति खुदको बजरंग दल का रोहित पंडित उर्फ रोहित मिश्रा बताते हुए पीड़ित को आंतकवादी, अवैध असलाह बेचने वाला एवं लव जिहादी कहते हुए , देखते ही जान से मारने की धमकी दे रहा था। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की भी बात कह रहा था। जिसकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध है। पीड़ित ने बताया की तब से वह काफी भयभीत है। एसएसपी से मांग की है कि उक्त मामले की जाँच कर आरोपी पर सख्त कार्यवाही की जाए।