बहेड़ी में निकली तिरंगा यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2025-05-23 at 7.03.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और मां भारती के वीर जवानों के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा बहेडी विधानसभा में निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा में भारत माता की जय के नारों के साथ वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। हाथ में तिरंगा झंडा थाम कर लोगों ने राष्ट्र प्रेम की भावना को कई गुना बढ़ाने का काम किया। जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ माताओं बहनों के सुहाग का गौरव, राष्ट्ररक्षा की प्रतिज्ञा और हमारी सेनाओं के शौर्य की अद्भुत मिसाल है। आज विधानसभा बहेड़ी में आयोजित “तिरंगा यात्रा” में सम्मिलित होकर भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन किया। यह आयोजन न केवल जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने का अवसर है और यह भी दर्शाती है कि भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट है। यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय वीर सपूतों व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए निकाली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत आज आतंकवाद और उसको पालन पोषण करने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस अवसर जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, दुष्यंत गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, अजय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, भूपेंद्र कुर्मी, राहुल साहू, सुनील गंगवार, मुकेश राजपूत, ओमवीर सिंह, सुनील रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, हरीश कुमार, सतपाल शर्मा, निशीथ कुमार, स्वाति गंगवार, राहुल गुप्ता, योगेंद्र गंगवार, बृजेश गंगवार, रवि अरोरा, महेश शर्मा, विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राएं शिक्षकगण, अधिवक्तागण, वेलफेयर सोसायटी आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights