मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हज़रत अदनान मियाँ ने किया एस.एच.आई केयर सेंटर का उद्घाटन

May 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नबीरा-ए-आला हज़रत और ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी और भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने आज शाम भोजीपुरा के अभयपुर में “एस.एच.आई केयर सेंटर एंड ऑप्टिकल्स” का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद बड़ी तादाद में लोग हज़रत अदनान रज़ा क़ादरी के मुरीद हुए। हज़रत अदनान मियाँ का क़ाफ़िला असर की नमाज़ के बाद भोजीपुरा पहुँचा, जहाँ बड़ी तादाद में अक़ीदतमंदों ने उनका इस्तक़बाल किया। नबीरा-ए-आला हज़रत अदनान मियाँ और भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौक़े पर हज़रत अदनान मियाँ ने हिदायत दी कि आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को रियायती दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। एस.एच.आई केयर सेंटर एंड ऑप्टिकल्स” के निदेशक जमशेद फ़ैज़ी ने बताया कि निदेशिका व ऑप्टोमीट्रिस्ट खदीजा ख़ान के साथ कई प्रशिक्षित और कुशल टेक्नीशियन आँखों की सभी प्रकार की जाँचें करेंगे। यहाँ नज़र की जाँच, मोतियाबिंद, ग्लुकोमा, रेटिना की जाँच, कॉर्निया, भेंगापन, नाख़ुना आदि की जाँच की जाएगी। इसके अलावा अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर मरीज़ों की ज़रूरत के मुताबिक़ सभी प्रकार के चश्मे और लेंस भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौक़े पर अदनान मियाँ के साथ उनके बड़े साहिबज़ादे अली रज़ा क़ादरी,मुफ़्ती उमर रज़ा, आरएसी के राष्ट्रीय सचिव हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती,मुशाहिद रफत, मुफ्ती तहसीन रज़ा,मुफ्ती अखलाक रज़ा ,कारी रिफाकत,राजू बाबा, मुजफ्फर अली,हनीफ अजहरी,गुलफाम रज़ा हस्सानी, सईद सिब्तेनी, मोहम्मद जुनैद, राशिद रज़ा, गुल हसन,पवनीत सिंह,अकील उद्दीन,मुजाहिद रज़ा,इशरत रज़ा,शानू रज़ा,मौलाना तालिब रज़ा,मुजफ्फर रज़ा, रिजवान रज़ा, सय्यद इमरान रज़ा, सय्यद मुजफ्फर रज़ा,आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights