मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सेना के शौर्य “आपरेशन सिन्दूर” की गौरव गाथाएं दिखायेंगी दिल्ली की रामलीलाएं।

May 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्था श्री रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक कांस्टीयूशन क्लब नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रामलीला आयोजन के दौरान होने वाली समस्याओं का एक मंच पर निवारण करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में चांदनी चौक क्षेत्र के सांसद प्रवीण खण्डेलवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में कमेटियों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्यों से सांसद महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली सरकार कावड़ सेवा एवं दिल्ली हज को सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान करती है। उसी प्रकार प्रभु श्रीराम का संदेश घर-घर पहुंचाने में वर्षों से लगी रामलीला कमेटियों को भी बिजली, पानी, ग्रांउण्ड, सफाई आदि भी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाये। उन्होंने बताया कि मुगलों और अंग्रेजों के शासन काल में भी रामलीलाओं को सभी सुविधाएं निःशुल्क मिलती थी। दिल्ली की रामलीला कमेटियां रामलीला में सेना शौर्य आपरेशन सिन्दूर की गाथा दिखायेगी।महासंघ अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष डीडीए आन लाईन बुकिंग रामलीलाओं के लिए ग्राउण्ड 10 दिन से ज्यादा बुक नहीं किये, कुछ रामलीला ग्राउण्ड आक्शन के लिए रिजर्व किए। रामलीला मंचन की तैयारियों के लिए कम से कम 45 दिन लगते हैं, डीडीए एवं अन्य सभी विभाग 45 दिनों के लिए ग्राउण्ड निःशुल्क बुक करें। दिल्ली पुलिस द्वारा रामलीलाओं के लिए लाईसेंस आवेदन बहुत कठिन प्रकिया है, लाईसेंस सरल किया जाये और जिला स्तर पर एप्लाई किया जाये। इसी तरह दिल्ली की बिजली कम्पनी रामलीलाओं के लिए बिजली उपलब्ध कराने के लिए बहुत ही जटिल प्रक्रिया है उसे भी आसान किया जाये। अर्जुन कुमार ने प्रवीण खण्डेलवाल सांसद को सभी समस्याओं से अवगत कराया कि हर वर्ष रामलीलाओं को सभी एजेंसी के आदेश के कारण रामलीला कमेटियों को परेशानियां उठानी पड़ती अलग-अलग विभागों में चक्कर लगाने पड़ते है, आप दिल्ली की रामलीलाओं के लिए सिंगल विंडों सिस्टम लागू करवायें जिससे की दिल्ली की समस्त रामलीलाओं को राहत मिलें।चांदनी चौक क्षेत्र के सांसद प्रवीण खण्डेलवाल ने दिल्ली की रामलीला कमेटियों को आश्वासन दिया कि मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली की रामलीला आयोजन से जुड़ी सभी सिविक एजेंसियों से सभी समस्याओं को लीला आयोजन से पूर्व ही समाधान हो जायेगा। दिल्ली में रामलीला मंचन गत वर्षो की भांति ही इस वर्ष बहुत ही भव्य एवं शांतिपूर्ण वातावरण सम्पन्न होगा। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर है और इसी प्रकार बना रहेगा ।श्री रामलीला महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला महोत्सव 22 सितम्बर 2025 से 3 अक्तूबर 2025 तक मनाया जायेगा एवं दशहरा पर्व 2 अक्तूबर 2025 को पूरे विश्व में धूम धाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर सांसद प्रवीण खण्डेलवाल का शक्ति की प्रतीक हनुमान जी गदा भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर सर्वश्री लव कुश रामलीला कमेटी के पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, अशोक विहार रामलीला कमेटी महेन्द्र नागपाल, कश्मीरीगेट रामलीला कमेटी जत्थेदार अवतार सिंह पूर्व मेयर, पीतमपुरा रामलीला कमेटी के कृष्ण बासिया, करोलबाग श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, सम्पूर्ण रामायण, एनएसपी, आजाद मार्किट रामलीला कमेटी, केशव धार्मिक रामलीला कमेटी त्रिनगर, धार्मिक एकता मंच सावन पार्क, शालीमार बाग रामलीला कमेटी, श्री रामलीला कमेटी ढक्का गांव, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी पश्चिम विहार, श्री सनातन धर्म रामलीला समिति पंजाबी बाग, सियाराम लीला मंचन बुद्ध विहार, न्यू वक्त क्लब मंगोलपुरी, हिन्दू पर्व समारोह समिति रोहिणी, श्री रघुनन्दन लीला समिति दिल्ली केन्ट, श्री रामलीला कमेटी शाहदरा, श्री बालाजी रामलीला कमेटी सूरजमल विहार, श्री रामलीला कमेटी इन्द्रप्रस्थ विस्तार, श्री हनुमत धार्मिक रामलीला कमेटी सीबीडी शाहदरा, आदर्श रामलीला कमेटी जीटीवी आदि के गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए । मोहित त्यागी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights