ब्लूमिंगडेल स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ हुआ, बच्चों में जिज्ञासा औऱ उत्साह

WhatsApp Image 2025-05-23 at 3.57.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में सीबीएसई और एनसीईआरटी द्वारा पारित दिशानिर्देशों के अंतर्गत “भारतीय भाषा समर कैंप” का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें अंग्रेज़ी और मातृभाषा हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं की जानकारी देने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया।इस सात दिवसीय समर कैंप के अंतर्गत प्रत्येक दिन संस्कृत और उर्दू जैसी भाषाओं पर फोकस किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बच्चों को इन भाषाओं की व्यवहारिक उपयोगिता, सांस्कृतिक संदर्भ, कलात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मक पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सीबीएसई व एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है, जिसका उद्देश्य विभिन्न भारतीय भाषाओं के महत्व और विविधता को विद्यार्थियों के बीच प्रसारित करना है। विशेषज्ञों के अनुसार, विभिन्न भाषाओं की समझ छोटे बच्चों की उम्र में ही विकसित की जा सकती है। जब कोई छात्र अन्य भाषा सीखता है, तो वह अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग हेड ईशान मेहरोत्रा और श्वेता मेहरोत्रा के साथ प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने भाषाओं की भूमिका व महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights