शाहजहॉपुर। महिला समन्वय,शाहजीपुर विभाग की ओर से एस एस कालेज में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रांत सह प्रमुख डा. संगीता मोहन के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में शामिल महिलाओं ने वंदेमातरम, हम भारत की नारी, फूल नहीं चिंगारी हैं, नारे लगाकर सेना के शौर्य और पराक्रम का अभिनंदन किया। यात्रा की संयोजक डा. संगीता मोहन ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में देशभक्ति की भावना की अलख जगाना और भारत की पराक्रमी सेना का अभिनंदन करना है। एस एस कालेज के खेल मैदान से आरम्भ हुई यात्रा आश्रम बाजार, दिव्य धाम होते हुए खेल मैदान में आकर ही समाप्त हुई। एस एस कालेज के प्राचार्य प्रो. आर के आजाद, उप प्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, प्रो. आदित्य सिंह, प्रो प्रभात शुक्ला आदि ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रो. पूनम, डा बरखा सक्सेना,डा. विनीत श्रीवास्तव, डा. कविता भटनागर, डा. दीप्ति गंगवार, अर्चना गर्ग, डा. विनीता राठौर, डा. पद्मजा मिश्रा, डा. प्रतिभा शर्मा, अमिता रस्तोगी, झरना रस्तोगी, व्याख्या सक्सेना, रचना शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल रही।