वजीरगंज। भारतीय सेना के सम्मान में बृहस्पतिवार को नगर में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस मौके पर एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत प्रबुद्ध समागम भी हुआ।। श्री देवकी नंदन सेनानी स्मारक इण्टर कॉलेज में हुए प्रबुद्ध समागम में बोलते हुए सदर विधायक ने पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष लोगों की नृशंष हत्या को कायरता बताया कहा कि जवाब में भारतीय सेना ने पी ओ के में घुसकर जिस वीरता से आतंकी ठिकानों का सफाया किया, उसकी जितनी प्रशंशा की जाए कम है, हमारे सैनिकों के साथ कर्नल सोफिया तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जिस बहादुरी से आतंकियों को उनके घर मे घुसकर मारा तथा पाकिस्तानी सेना के कई ठिकानों को बरबाद किया वह वेहद सराहनीय है, पूरे देश को सेना पर नाज है। कहा कि भाजपा द्वारा सेना के सम्मान में पूरे देश मे तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, इसी श्रृंखला में आज वजीरगंज में भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रबुद्ध समागम के बाद सेनानी इण्टर कॉलेज से ही तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ, तिरंगा यात्रा ने हाईवे से होती हुई पूरे नगर में भ्रमण किया, जगह जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्ष कर स्वागत करते हुए भारतीय सेना के सम्मान में नारेवाजी की। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, विट्टन सिंह पहलवान, पवन कुमार वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय निक्की, राजीव जैकी, डिपिन चंद्र वार्ष्णेय, ज़िला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, डॉ0 लाखन सिंह, ए0डी0ओ0 पंचायत शशिकांत शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, सहित सैकड़ों भाजपाई तथा ग्राम प्रधानों ने तिरंगा यात्रा में शिरकत की। विभाकर मिश्र वजीरगंज