मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में भीषण अग्निकांड में सौ करोड़ की मैंथा फैक्ट्री जल कर राख

May 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं की कोतवाली उझानी में दिल्ली हाइवे पर गांव कूड़ा नरसिंहपुर के पास उद्योगपति मनोज गोयल की भारत मिंट ऑयल लिमिटेड फैक्ट्री है,इसमे मेंथा के मिंट बना कर निर्यात किया करते थे। कल रात करीब साढ़े दस बजे भीषण आंधी तूफान आया,तेज रफ्तार हवा की वजह से मेंथा फैक्ट्री का स्ट्रेक्चर अचानक गिरने से जिन पाइपों में मेंथा ऑयल बहता है वह टूट गए और मेंथा ऑयल बहने लगा,जिससे आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद 170 कर्मचारी दीवार कूद कर औऱ जिसे जैसा मौका मिला भागने लगा। तेज हवा की वजह से कुछ ही देर में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। डर्मो में मेंथा ऑयल भरा रखा था और अन्य कैमिकल भी मौजूद था। मेंथा ऑयल भरे ड्राम तेज धमाकों के साथ फटना शुरू हो गए। इससे आसपास इलाके में दहशत फैल गई।आग ने भी विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी होते ही डीएम अविनाश राय, एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह व अन्य अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुच गई। कूड़ा नरसिंहपुर गांव सहित आसपास के गांव रात में ही खाली करा दिए गए। ग्रामीण खेतो की ओर दौड़ पड़े बाद में उन्हें पंचायत घर व स्कूलों में शरण दी गई।
बदायूं जिले भर की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुट गई। बरेली से फाग वाली फायर बिग्रेड की गाड़ी भी बुला ली गई। दस बारह फायर बिग्रेड की गाड़ियां व दमकल कर्मचारी रात भर आग बुझाने में जुटे रहे,तब कही दूसरे दिन करीब 14 घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका। दूसरे दिन भी दोपहर बाद तक फैक्ट्री से धुआं के गुब्बार उठ रहे थे।
फैक्ट्री मालिक मनोज गोयल के पिता ने मीडिया को आग लगने की मुख्य वजह बताई। कहा आंधी से फैक्ट्री का स्ट्रेक्चर गिरा,जिससे जिन पाइप व वायरल में मेंथा ऑयल वह रहा था वह टूट गए और मेंथा ऑयल फैक्ट्री में बहने लगा जिससे आग लग गई। पूरी फैक्ट्री में मेंथा ऑयल होने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चार दिन पहले ही फैक्ट्री का इंश्योरेंस खत्म हुआ था, उसका नवीनीकरण नही हुआ था। उन्होंने बताया कि सौ करोड़ की मेंथा फैक्ट्री जल कर राख हो गई। उनका कहना था 50 करोड़ का तो स्ट्रेक्चर ही था, बाकी 50 करोड़ का अन्य सामान। सौ करोड़ की फैक्ट्री बर्बाद हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

करीब 4 किलोमीटर दूर से आग की लपटे देखी जा रही थी वही आग के कारण बदायूं दिल्ली हाईवे को बंद कर दिया गया।
दमकल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड के पानी के अंदर फोम डाली है फोम डालने से आग पर लेयर बन जाती है और आज की लफ्ट नहीं उठाती है वही इस फैक्ट्री में नालियों से भी धुआ उठता हुआ आपको दिखाई दे रहा होगा जनपद के अलावा संभल बरेली शहर आसपास के जनपदों की दमकल की टीम आई हुई है और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।
सुबह दमकल कर्मी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि हमने आग को 50 से 60% बुझा लिया है अभी और समय आग बुझाने में लगेगा लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है रात में जब सूचना मिली थी तब दमकल करने यहां पहुंचे हुए थे और तभी से आग को बुझाया जा रहा है । फैक्ट्री मालिक मनोज गोयल ने करोड़ो रूपये बैंक से लोन ले रखा है। सिलेंडर और टैंक फटने से जोरदार धमाके हुए।भीषण अग्निकांड को देखते हुए आसपास के घरों को कराया गया खाली मेन रोड पर फैक्ट्री होने की वजह से दिल्ली बदायूं हाईवे को डायवर्ट किया गया पड़ोस के गांव कूड़ा नरसिंहपुर में भय का माहौल बना हुआ है

अग्निशमन कर्मचारियों के अलावा फैक्ट्री में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है सिलेंडर और टैंकर फटने से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी को फैक्ट्री के इर्द-गिर्द लगाया गया है
बदायूं-दिल्ली हाईवे किनारे स्थित मेंथा फैक्टरी में आग लगने की वजह से देर रात हाईवे में करीब तीन बजे तक हाईवे में गाड़ियां का आवागमन बंद रखा गया। इसके बाद जब ब्लास्ट होना बंद हो गए तो जाम को खोल दिया गया। खुद को बचाने के लिए हरियाणा करनाल निवासी ट्रक चालक शकील ने फैक्टरी की दीवार से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने के बाद उसका पैर टूट गया। वह किसी तरह दिल्ली-बदायूं हाईवे पर पहुंचा। इसके बाद लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी के अंदर अमोनिया गैस के सिलिंडरों का भंडारण किया गया है। जहरीली गैस के रिसाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने गांव को खाली कराया। अभी गांव की आबादी तकरीबन 900 है। ये लोग उझानी, संजरपुर, हजरतगंज चले गए थे। इन्हें बारातघर, ग्राम सचिवालय और धर्मशाला और मंदिर में ठहराया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर तक सभी लोग अपने घर वापस आ गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights