पीएम मोदी ने उझानी रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया,केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मौजूद रहे

Screenshot 2025-05-22 200926
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । उझानी में आज केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा उझानी रेलवे स्टेशन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले वर्चुअल उद्घाटन के मौके पर स्टेशन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उझानी स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने मंच से बोलते हुए उझानी के बदायूं दिल्ली हाईवे पर स्थित मेंथा फैक्ट्री में लगी आग पर अफसोस प्रकट किया उन्होंने कहा कि अगर यह हादसा आज नहीं हुआ होता तो स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर रौनक बहुत ज्यादा होती आपको बता दें उझानी रेलवे स्टेशन का काया कल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हुआ है।यूँ तो मौका अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज उझानी रेलवे स्टेशन के वर्चुअल उद्घाटन का था । इसमें शामिल होने स्थानीय होने के नाते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा कार्यक्रम में मौजूद थे । उझानी रेलवे स्टेशन को लेकर उन्होंने कहा कि अब बदायूं जिले के दोनों रेलवे स्टेशन अपने आप में बहुत सुंदर हो गए हैं तथा यहां पर बड़े स्टेशनों जैसी सभी प्रकार की सुविधा भी यात्रियों को मिला करेंगी। बीएल वर्मा ने कहा कि अभी उझानी का रेलवे मंत्री ने मेरे ग्रह क्षेत्र में शामिल कर लिया है इसके बाद बदायूं स्टेशन का भी इसी तरीके से कायाकल्प किया जाएगा । मैं पीयूष गोयल को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस अवसर पर बदायूं के दोनों स्टेशनों को शामिल किया गया ।अमृत भारत योजना में चयनित उझानी के रेलवे स्टेशन के 3.64 करोड़ से नवसृजित कार्यो का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने राजस्थान से बर्चुअली लोकार्पण किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सहित रेलवे के एडीआरएम सहित विधायक मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में आऐ केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,युवा भाजपा नेता प्रभात राजपूत,नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल आदि का एडीआरएम मनोज कुमार,बरिष्ठ मंडल इंजीनियर भरत तिवारी, मंडल यांत्रिक इंजीनियर शुभम सिंह,दीपक चौहान,एच एस चौहान, राजेश कुशवाहा,गीता शक्ति, अरविंद कुमार, आदि ने केन्द्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का हरियाली का संदेश देते हुए पौधे भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि बीएल वर्मा ने सरकार की विकास पर उम्दा सोच के बारे में बताया। वहीं राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्चुअली रिमोट क बटन दबाकर देश के 103 जिसमें उझानी भी शामिल स्टेशन का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिले के शहीद सेनिको के परिजनों को शांल उढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर किशनचंद्र शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, दीपमाला गोयल, जगदीश चन्द्र लोनिया चौहान, रेनू सिंह, आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights