मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का अहम योगदान – संजीव अग्रवाल

May 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल ने संबोधित किया। गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, पं० दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि अर्पित करके किया।प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। उनके शासनकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के प्रयासों से अब देश इन नायकों को स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रानी अहिल्याबाई की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन और दर्शन आज भी देश के लिए पथप्रदर्शक है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हमें लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने चाहिए। लोकमाता ने अपनी शासन व्यवस्था में आध्यात्मिक व धार्मिकता का भाव समाविष्ट किया था। उन्होंने प्रजा के हित को सर्वोपरि रखते हुए जाति- धर्म से ऊपर उठकर शासन व्यवस्थाएं संचालित की।लोकमाता अहिल्याबाई भारतीय धर्म, संस्कृति व सनातन परंपरा की साक्षात प्रतिमूर्ति थी। उनकी न्यायप्रियता अनुकरणीय थी। सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का अहम योगदान रहा जो हमारे लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। भाजपा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है यही लोकमाता को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, अमिता उपाध्याय, मनोज मसीह, धीरज पटेल, सीमा राठौर, वीरेंद्र राजपूत, मनोज पाल, अनेकपाल पाल, विमल पाल, रचना शंखधार, वीरपाल बघेल, रामचरन पाल, नत्थूलाल पाल, सुनील पाल, अरुण पाल, सरनाम पाल, संजीव पाल, निरंजन पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights