बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के अद्भुत संगम के साथ हुआ। इस विशेष कैंप में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समर कैंप का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवी शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी द्वारा रिबन काट कर किया गया। आज समर कैम्प के प्रथम दिन पर प्रमुख गतिविधियां अलग-अलग वर्ग में आयोजित की गईं।प्री-प्राइमरी वर्ग के लिए विशेष रूप से “टेबल मैनर्स” एवं म्यूजिक की गतिविधियाँ रखी गईं, जिससे उनमें व्यवहारिक शिष्टाचार और सौंदर्यबोध का विकास हुआ। एवं 1 से 8 तक के लिए स्विमिंग, हैंडबॉल, क्रिकेट, घुड़सवारी, बैडमिंटन, फुटबॉल, ताइक्वांडो, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, म्यूजिक, इंग्लिश स्पोकन क्लासेस, योग, कैलीग्राफी और “कुकिंग विदाउट फायर” जैसे रचनात्मक सत्र शामिल रहे। हर गतिविधि में बच्चों ने न केवल नई स्किल्स सीखी, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क जैसे जीवन-मूल्यों को भी आत्मसात किया।