मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रानी अहिल्याबाई जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर जिला संगोष्ठी सिद्धिविनायक कॉलेज में

May 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर जिला संगोष्ठी सिद्धिविनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष व सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संगोष्ठी की शुरुआत रानी अहिल्याबाई जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। दुर्विजय सिंह शाक्य ने अपने संबोधन में रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रानी अहिल्याबाई जी का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौँडी गांव में ‘हुआ था। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में नारियों ने हमेशा प्रेरणादायक भूमिका निभाई और रानी अहिल्या बाई जी ने अपनी दूरदर्शिता, धर्म, और मानवता के प्रति समर्पण से समाज को नई दिशा दी। काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने वाली अहिल्याबाईं जी ने प्राचीनता और आधुनिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने मालवा साम्राज्य की होल्कर महारानी के रूप में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया और प्रजा को ईश्वर मानकर उनकी सेवा की। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्या बाई जी को न्याय, सत्य, और शिव भक्ति का प्रतीक बताते हुए उनकी कृतियों को भारतीय नारियों के लिए गौरवशाली बताया।
उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी, उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार कराया वह भारतीय इतिहास का अद्वितिय अध्याय है। उन्होंने बताया कि प्राचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। अहिल्याबाई जी ने सदा ही प्रजा को अपना धन व ईश्वर मान उनके मन व धर्म की संरक्षक के रूप में भूमिका निभाई। आज मोदी जी योगी जी भी अहिल्याबाई जी के पद चिन्हों पर चल रहे है हम सभी को भी लोकमाता अहिल्याबाई जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्गो पर चलने का काम करना चाहिए। जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि कहा पूर्णश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है जिन्होंने नारी शक्ति की प्रशासनिक दक्षता और धर्मिता का ऐसा आदूतिय उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। रानी अहिल्याबाई जी एक आदर्श के रूप में है और भारतीय नारियाँ उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर गौरव का अनुभव करती है। उनके न्याय निष्ठा, हाथ में शिव प्रतीक का होना, सत्य और सूंदर पथ प्रमाण के संकल्प के साक्षी रहें हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह संयोजक , जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ डी सी वर्मा, विधायक डॉ एमपी आर्य, पूरण लाल लोधी, डॉ हरिशंकर गंगवार, शिव मंगल राठौर, स्वाति सिंह, डॉ निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अजय सक्सेना, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, भूपेंद्र कुर्मी, सत्येंद्र यादव, चैयरमैन बुद्धसेन मौर्य, वीरपाल मौर्य, डॉ नरेंद्र गंगवार, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, देवेंद्र सक्सेना, मंजू कोरी, नेहा कन्नौजिया, मुकेश राजपूत, शिवम शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights