बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में 15 मई से 21 मई तक आयोजित सात दिवसीय समर कैंप ‘स्पोर्ट्स एंड स्पार्क’ का समापन आज उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस कैंप में विद्यार्थियों ने अनेक रोचक गतिविधियों में भाग लेकर न केवल मनोरंजन किया, बल्कि अपने कौशल और व्यक्तित्व का विकास भी किया। कैंप में आयोजित गतिविधियों में योग, एरोबिक्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लासेस, बिना आग के खाना बनाना, टेबल मैनर्स, सलाद मेकिंग, आर्ट, फ्लावर मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रोबोटिक्स, म्यूजिक, डांस, शतरंज, खो-खो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, और टेबल टेनिस शामिल रहीं। प्रत्येक गतिविधि का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, शारीरिक क्षमता और सामाजिक व्यवहार को विकसित करना रहा। प्राथमिक कक्षाओं (प्री-प्राइमरी) के विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी उम्र और रुचियों के अनुरूप खेल, रंग भराई, कहानी सत्र, और हस्तकला जैसे कार्यक्रम शामिल थे। बच्चों की मुस्कुराहटें और ऊर्जा ने पूरे कैंप को जीवंत बना दिया। कुल मिलाकर ‘स्पोर्ट्स एंड स्पार्क’ समर कैंप छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने सीखते हुए मस्ती की और गर्मी की छुट्टियों की एक शानदार शुरुआत की।