बरेली। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के साथ पद अधिकारों द्वारा बिजली की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता नगरीय, रामपुर गार्डन को शिकायत की है। महानगर अध्यक्ष राम कृष्ण शुक्ला कहा कि बिजली विभाग द्वारा स्टेडियम टॉवर के सामने गली में 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली खड़ी कर रखी है। जिससे जनता को परेशानी हो रही है। जब हैल्प डेक्स पर फोन करते हैं तो फोन भी नहीं उठता। शिकायत करते हुए उन्होंने मांग भी की है कि बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं को उसकी जानकारी होनी चाहिए, मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली को कार्य सम्पूर्ण कर जल्द हटाना चाहिए। हेल्प टैक्स काउंटर की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए एवं जानकारी लेने वालों को तत्काल रूप से जानकारी देनी चाहिए इसी के साथ उन्होंने बताया कि होली चौराहा मठिया के बराबर में संजय नगर बीचो-बीच एक खंभा खड़ा है जिससे कि यातायात बाधित हो रहा है उसको भी तत्काल रूप से हटना चाहिए। शिकायत करने वालों में महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ,सोमेश मेहरोत्रा, परमजीत सिंह, सत्येंद्र पटेल ,अभिषेक गंगवार, राहुल पटेल ,विष्णु शुक्ला ,सोनू, सुभाष आदि मौजूद रहे।