बरेली कॉर्पोरेट लीग में किंग्सलेयर ने बियर कैफ़े पर जीत दर्ज की

WhatsApp Image 2025-05-22 at 4.27.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। डी जी इंफ़्रा ग्रुप के तत्वाधान में श्री राम मूर्ति स्मारक क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बरेली कॉर्पोरेट लीग में आज किंग्सलेयर व बियर कैफ़े के मध्य खेला गया।जिसमे किंग्सलेयर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किंग्सलेयर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकुल शुक्ला के 59, इमरान नियाज़ी के 34 व नासिर खान के 29 रनों की मदद से 20 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य बियर कैफ़े के समक्ष रखा। बियर कैफ़े की ओर से सुमित ने 4 विकेट व हाजी सोराब घोषी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बियर कैफ़े की टीम ने शुभम कौशिक के शानदार 86 रन व आशीष दुबे के 38 रनों की मदद से 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी और किंग्सलेयर ने यह मैच 10 रन से जीत लिया।किंग्सलेयर की ओर से डॉक्टर हरित ने 3 व सैफ रज़ा ने 2 विकेट लिए। मुकुल शुक्ला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर ओ पी कोहली,स्वप्निल संखधर,नीरज गोयल,एस पी सिंह, शशांक रस्तोगी,रियाज़ अफरीदी,शुभम कौशिक,अतुल यादव,जारिया कलेक्शन के मालिक ज़हीर उद्दीन आदि उपस्थित रहे।आज के मैच के अंपायर संदीप पाल व पिंटू सिंह थे तथा स्कोरर अनूप सक्सेना ने की।
कल का पहला मैच डी जी इंफ़्रा व आर सी सी तथा दूसरा मैच शाहज़ेब फर्नीचर व इलाइट इलेवन के मध्य खेला जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights