मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान , संगठन को बूथ स्तर तक करेंगे मजबूत

May 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कांग्रेस कमेटी द्वारा बरेली में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाना रहा। इस आयोजन में महानगर कॉर्डिनेटर ममता लोधी, कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह, माया प्रकाश शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर अनूप वर्मा, जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, और प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी जैसे प्रमुख कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूती देने का संकल्प लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जनसरोकार और लोकतंत्र की मजबूती है। कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेसी को फिर वापस लेकर आना होगा । इसके लिए कांग्रेसीजनों को काफी मेहनत करने होगी। उन्होंने कहा कि किसी को पद के बारे में नहीं सोचना है बल्कि कांग्रेस के लिए काम करना है। हाईकमान ने जिसे अध्यक्ष बनाया उसे कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना है। उन्होंने कहा है कि पहलगाम में घटना हुई क्यों , यह हर कांग्रेसी को याद रखना है। ट्रम्प सीज फायर करने वाले कौन होते है।इस सवाल को उठाना है। जिला कॉर्डिनेटर बरेली अनूप वर्मा ने कहा कि हम लोग यूपीए सरकार में 10 साल रहे । कई योजनाएं चलाई। इस बीच हमारे शीर्ष संगठन ने महसूस किया , इन योजनाओं का प्रचार नहीं किया गया। हमे अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है।हमे ऊपर से कहा गया है कि 100 दिनों में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है उसी क्रम में काम किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights