शाहजहांपुर।।एसएस कालेज में आज एनसीसी कैडेट्स के लिए एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन कैडेट्स को विदाई देना था जिन्होंने एनसीसी में अपना योगदान देते हुए अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के गुणों को अपनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद जूनियर कैडेट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, गायन और भाषण शामिल थे। विदाई ले रहे कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए एनसीसी के प्रशिक्षण, कैंप और उपलब्धियों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 25 यूपी बटालियन एनसीसी से पधारे एन सीओ राघवेन्द्र यादव ने कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा, “एनसीसी का अनुशासन और सेवा का भाव जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है।” कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो o अनुराग अग्रवाल ने सी सर्टिफिकेट पास कर चुके कैडेट्स को आशीर्वाद देते हुए कहा की जीवन के प्रत्येक मोड़ पर एनसीसी कोर्स के दौरान दिए गए प्रशिक्षण उन्हें एक बेहतर नागरिक के रूप में निखरे में मदद करेगा। इस कार्यक्रम में मिस्टर औऱ मिसेस फेयरवेल के रूप में कैडेट कनक औऱ उत्कर्ष को महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कैडेट आशुतोष सिंह औऱ दीर्घा के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रो o हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रोo एस पी डाबरल, चंद्रभान त्रिपाठी, कैडेट कुलदीप, वीर सिंह यादव, आशु चौहान, सुलोचना सहित नब्बे कैडेट उपस्थित रहें।