बरेली । अपने दोस्त डॉक्टर के पास मोटरसाइकिल से मिलने लेने जा रहे युवक की रास्ते में ही कार की टक्कर से मौत हो गई लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धनेटा बलिया निवासी 38 वर्षीय बबलू पुत्र राम मूर्ति की बीती शाम शाही थाने के गांव फिरोजपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई मृतक के घर वालों ने बताया कि बबलू कल शाम को फतेहगंज पश्चिमी के गांव मिर्जापुर में दोस्त का क्लीनिक है अपने दोस्त डॉक्टर से मिलने के लिए घर से निकला था लेकिन रात में शाही थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में उसे सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में ले जाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया और पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी मृतक की पत्नी का नाम गुड़िया है वह चार बच्चों का पिता था।