बरेली । प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लेने आई 6 छात्राएं अचानक भीषण गर्मी के चलते गश खाकर गिरी गई उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी विपीन हॉस्पिटल के सामने गली में चलने वाले दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के प्रशिक्षण केंद्र में आज सुबह गश खाकर 6 छात्राएं गिरी अलग-अलग स्थान पर रहने वाली नेहा, मधु, मोनिका, फारिया, रीता, पिंकी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका भर्ती करने आई शिक्षिका ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड रही गर्मी के चलते आज सुबह जब अलग-अलग स्थान से आने वाली छात्राएं प्रशिक्षण केंद्र में अपनी क्लास रूम में मौजूद थी कभी अचानक कुछ छात्राएं गर्मी के कारण जमीन पर बेहोश होकर गिर पडी जिससे अफरा तफरी मच गई उन्हें इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाने के बाद घर वालों को सूचना दी गई। छात्राओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा । प्रशिक्षण केंद्र पर छात्रों को भीषण गर्मी से बचने के लिए समुचित व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण छात्राएं बेहोश हुई है।