बरेली । ट्रेन की बोगी के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहे एक पेंटर को पीछे से सवारी ने धक्का दे दिया चलती ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । किला थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिर कर बिहार के जिला धनवर्धा , थाना सिनवर्षा राज गांव शोहनाथ टोल निवासी 32 वर्षीय रुपेश पुत्र सीतावी यादव की बीती रात किला थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई उसके साथ ट्रेन में सवार दोस्त करन ने बताया कि वह रुपेश के साथ श्रीनगर में पेंटिंग का काम करता था और कल अपने घर वापस लौट के लिए ट्रेन पर लक्सर स्टेशन से सवार हुआ था रास्ते में जब उनकी ट्रेन बरेली के किला रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी अचानक कुछ यात्री बोगी के दरवाजे पर खड़े हो गए और उनके धक्के से रूपेश चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही ट्रेन रुकने के बाद वह रूपेश के पास पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी करन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने रुपेश की लाश को जिला अस्पताल भेजकर घर वालों को सूचना दे दी। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।