बरेली। शराब पीने के बाद हंगामा कर रहे एक बुजुर्ग को जब रोकने की कोशिश की गई तो उसके लड़के ने अपने दोस्तों की मदद से रोकने वाले पर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव धनोरा गौरी निवासी 24 वर्षीय दीपक पांडे पुत्र अवधेश कुमार पांडे को बीती रात घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके घर वालों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अभिषेक का पिता सुरेंद्र पांडे अक्सर शराब के नशे में हंगामा करता है कल शाम को भी जब वह नशे में गालियां दे रहा था तब दीपक पांडे ने उसका विरोध किया जिससे नाराज अभिषेक और उसके मुरादाबाद निवासी दोस्तों ने उसके घर में रात 12 बजे घुसकर लोहे की रॉड और लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया हमलावर फरार बताए जा रहे हैं।