मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ध्रुव त्यागी प्रकरण ने पकड़ा तूल, त्यागी समाज के लोगों ने किया पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव

May 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। गाजियाबाद के आईएमएस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ध्रुव त्यागी पर 15 मई 2025 को हाईटेक इंस्टीट्यूट के गेट के सामने कुछ नकाबपोश लोगों के द्वारा लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। जिस हमले में गंभीर रूप से घायल ध्रुव त्यागी का अभी भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है‌। इस मामले मे 16 मई 2025 को वादी उदय त्यागी निवासी हापुड के द्वारा थाना वेव सिटी पर एक तहरीर दी गई कि 15 मई 2025 को प्रथम वत्स व आलोक निवासी राणा पट्टी पिलखुवा जनपद हापुड़, सुमित सांगवान व नकुल सांगवान निवासी मोदीनगर एवं उनके अन्य कुछ साथी नाम व पता अज्ञात द्वारा वादी के भाई ध्रुव त्यागी पुत्र राकेश कुमार त्यागी निवासी त्यागी नगर जनपद हापुड़ के साथ लाठी डंडों से हमला कर मारपीट की गई। जिससे वादी का भाई गंभीर रुप से घायल हो गया है, प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना वेव सिटी पर धारा 191(2), 190, 131, 115 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ध्रुव त्यागी से मारपीट करने का वीडियो, हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती के फोटो व एफआईआर की कॉपी तेजी से वायरल होने लगी, गंभीर मामले में लगी हल्की धाराओं को देखकर, त्यागी समाज के लोगों में ध्रुव त्यागी के साथ हो रहे अन्याय को देख बहुत तेजी के साथ रोष उत्पन्न होने लगा। जिसके चलते 19 मई को त्यागी समाज के लोगों ने बड़े पैमाने पर ध्रुव त्यागी को न्याय दिलवाने के लिए मुहिम चलाने की शुरुआत कर दी और 19 मई की शाम से ही 20 मई को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के घेराव करने की घोषणा करते हुए उसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जांच ने भी तेजी पकड़ी और विवेचना के दौरान ध्रुव त्यागी के मेडीकल प्रपत्र के अवलोकन से उपरोक्त अभियोग में धारा 109(1)/118(3) बीएनएस की वृद्धि की गयी। जिसके बाद कहीं ना कहीं पुलिस को लगता था कि अब त्यागी समाज के लोग शांत हो जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ त्यागी समाज के लोगों ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 20 मई की सुबह ही अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में त्यागी समाज के गणमान्य लोगों ने गाजियाबाद की पुलिस लाइन में स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और ध्रुव त्यागी को न्याय दिलवाने के लिए मामले से जुड़े हुए सभी पहलुओं से पुलिस के आलाधिकारियों को अवगत करवाते हुए, एकजुट होकर न्याय दिलवाने के लिए हुंकार भरी।गाजियाबाद पुलिस लाइन में चले घेराव का नेतृत्व अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी एवं जुझारू महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने किया, जिसमें त्यागी समाज के जुझारू किसान नेता मांगेराम त्यागी कुतुबपुर भी दल-बल के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गये। वहां उपस्थित त्यागी समाज के गणमान्य लोगों ने थाना वेव सिटी की पुलिस पर ध्रुव त्यागी के मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज नहीं करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज नहीं होने का लाभ अभियुक्तों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त पीड़ित ध्रुव त्यागी के परिजनों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। त्यागी समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि एफआईआर में हत्या करने के प्रयास समेत सभी सुसंगत धाराएं जोड़ी जाएं, वेव सिटी थाना के प्रभारी की भूमिका की जांच की जाएं और अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की जाये।हालात की नज़ाकत समझते हुए पुलिस ने भी घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया। तत्पश्चात दिनांक 20 मई 2025 को थाना वेव सिटी पुलिस टीम के द्वारा मैनुअल इनपुट एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सुमित सांगवान, नकुल सांगवान, श्याम धामा, सुजल गौतम व अंश यादव को कम्पोजिट विद्यालय के पास उस्मान गढी डासना एकेजी कॉलेज के पास से थाना वेव सिटी पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण के द्वारा बताया गया कि सुमित सांगवान एवं नकुल सांगवान दोनो मौसेरे भाई हैं और आईएमएस कॉलेज में बीबीए के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं जिनका करीब एक वर्ष पूर्व ध्रुव त्यागी के साथ झगड़ा हो गया था जिसको लेकर हम लोग ध्रुव त्यागी से रंजिश मानते थे। इन्ही दोनों के कहने पर हम सभी ने एक राय होकर दिनांक 15 मई 2025 को हाइटेक कॉलेज के गेट के सामने ध्रुव त्यागी जो आईएमएस कॉलेज में पढ़ता है, के साथ लाठी व डंडों से मारपीट की थी।आज के घेराव व प्रदर्शन में मांगेराम त्यागी कुतुबपुर, मनोज त्यागी, पुनीत त्यागी, मांगेराम त्यागी स्याना, विजेन्द्र त्यागी, एडवोकेट तेजवीर त्यागी, एडवोकेट शैलेंद्र त्यागी, सुरेश त्यागी, सेवाराम त्यागी, विक्रांत वशिष्ठ त्यागी, विनित त्यागी, मनोज त्यागी पार्षद, अमित त्यागी पार्षद, प्रेम त्यागी, पवन त्यागी, अरूण त्यागी, नीरज त्यागी, मुकेश त्यागी, राजीव त्यागी, हरीओम त्यागी, अनिल त्यागी, अजय त्यागी, अश्विनी त्यागी, रामकिशन आदि सहित त्यागी समाज के सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने अन्याय के खिलाफ हुंकार भरने का कार्य किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights