मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने बहेड़ी गाँव में लगाई महा चौपाल

May 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बहेड़ी गाँव में महा चौपाल लगाई।कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के देश हित के कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चौपाल में बोलते हुए बदायूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया । वोट डालने की उम्र इक्कीस वर्ष से हटाकर अठ्ठारह वर्ष कर युवाओं को अधिकार दिए। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृज भूषण गुर्जर ने कहा कि राजीव गांधी भारत में कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। कांग्रेस कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह और पीसीसी सदस्य बफाती मियाँ ने कहा कि यह राजीव गांधी ही थे जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई.राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में  भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT)की स्थापना हुई। केकांग्रेस नेता राजीव पटेल और सलीम अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता. उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायतीराज व्यवस्था का पूरा प्रस्ताव तैयार कराया. 21 मई 1991 को हुई हत्या के एक साल बाद राजीव गांधी की सोच को तब साकार किया गया, जब नरसिंहराव सरकार ने 1992 में 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायतीराज व्यवस्था लागू की। अल्पसंख्यक कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली व अनिल उपाध्याय ,अहमद अमजदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। भारत का एक महान स्वप्नदृष्टा आतंकवाद की भेंट चढ़ गया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिहि लाल व उपासना चौहान , ममता देवी व सेवा दल जिलाध्यक्ष ओमेंद्र शंखधार ने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देशवासी कभी नहीं भूलेंगे। कांग्रेस के  प्रांतीय आह्वान पर बदायूँ जनपद के गाँव लोढ़ा बहेड़ी में बुधवार 21मई को दोपहर 2 बजे महा चौपाल लगाई गई। और देश के सपूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि दी गई। उनके कार्यों को याद किया गया।जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने की । जिला कांग्रेस कमेटी के नेतागण बफाती मियाँ ,बृज भूषण गुर्जर , सुनीता सिंह, अनिल उपाध्याय ,हाजी नुसरत अली , आलोक सिंह , अकरम खान , राजीव पटेल , उपासना चौहान , अशरफ गुलशन , सलीम अंसारी , अहमद अमजदी, अमन खान  ,मुशाहिद सैफी , अवनेश यादव, अरशद खान , योगेश शर्मा ,ममता देवी ,नरेश पाल यादव , आमिर अल्वी ,हरिओम यादव , सहजादे सलीम ,सेवन कमाल ,मोरध्वज लोधी , शिव सिंह शाक्य ,बन्ने खान , नदीम उद्दीन ,रहीस फारूकी, इकरार , जाहिद अली , रिफाकत भाई, सोनपाल ,अफ़सर अली , सुरेंद्र मिश्रा , राजीव शर्मा ,वसीम अली , मारूफ गाजी , प्रधान पुलेंद्र सिंह ,विजय पाल , ओमेंद्र शंखधार , अमीर अल्वी , शिवम कुमार ,अनिल यादव , रामसेवक यादव ,संजीव यादव समेत दर्जनों कांग्रेस जन शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights