मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कंप्यूटर और कॉमर्स आज की आवश्यकता

May 18, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर । एस.एस. कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बीकॉम कंप्यूटर के छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। एम जे पी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रो इरम नईम ने बोलते हुए कहा कि आज कल व्यापार भी तकनीकी पर आधारित हो गया है । कंप्यूटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार किया जा रहा है। कंप्यूटर की सहायता से खाता बनाना, बुकिंग करना, ऑर्डर देना, हिसाब किताब लगाना, बैंकिंग लेन देन करना आदि काम सरल और सस्ता हो गया है l कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके उपभोक्ता के व्यवहार को जानना, बिक्री की प्रक्रिया को बेहतर बनाना, उत्पादन लागत को घटाना तथा सटीक व्यापारिक निर्णय लेना संभव हुआ है। इसीलिए आज देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास में कंप्यूटर और कॉमर्स का महत्व बड़ा है । यह दोनों आज के युग की आवश्यकता बन गए हैं। ए आई यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके डाटा एनालिसिस और ई-कॉमर्स को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स, एम कॉमर्स और ऑनलाइन कॉमर्स आज के व्यस्त समाज के लिए वरदान बन गया है। डॉ इरम ने कहा कि यद्यपि ए आई, कंप्यूटर और कॉमर्स का संयोजन एक शक्तिशाली इंजन की तरह आर्थिक विकास को आगे बढ़ाता है किंतु तकनीकी विकास के साथ इसमें कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही है जैसे डाटा प्राइवेसी को खतरा बढ़ रहा है, व्यापार में तकनीकी जटिलताएं बढ़ रही हैं, साइबर क्राइम बढ़ रहा है और सामान्य समझ रखने वाले लोग छल फ़रेव का शिकार हो रहे हैं। इस सबके लिए तकनीकी को सुरक्षित बनाने, सामान्य जन के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा साइबर क्राइम को रोकने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। डॉ देवेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। बी कॉम कंप्यूटर की प्रभारी कुo बृज लाली ने डॉक्टर इरम का परिचय दिया और अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ रूपक श्रीवास्तव ने अतिथि वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्याख्यान के आयोजन में अपूर्वा सक्सेना, अंतरा अग्रवाल, निश्चय शुक्ला, देव सिंह कुशवाहा और यशपाल कश्यप का विशेष सहयोग रहा । व्याख्यान में बी कॉम कंप्यूटर के 100 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights