बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के अंतर्गत भारतीय नागरिकों द्वारा अपने शहरों में अपने जिलों में हर जगह आयोजित #भारत #शौर्य #तिरंगा यात्रा कार्यक्रम चल रहे .।हमारे वीर सैनिक भाईयों को सम्मान दिया जा रहा है । उनकी हर जगह प्रशंसा की जा रही है। महिलाओं में भी फौजी भाइयों के प्रति सम्मान उदारता देखी जा रही ।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा के द्वारा अपने आवास पर बदायूं जिले के पूर्व सैनिक भाइयों जिन्होंने भारतीय सेना में सेवा दी विभिन्न पदों पर रहकर देश सेवा का कार्य किया है उन सभी भाइयों को अपने आवास पर बुलाकर सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर सह सम्मान तिलक लगाकर पटका पहनकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर फौजी भाइयों ने अपने-अपने अनुभव साझा करें कौन-कौन सी लड़ाइयां लड़ी कौन-कौन से युद्ध में रहना हुआ.. इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री सतेंद्र पाल सिंह जी श्री सतीश चंद्र जी श्री अनुज कुमार जी महेंद्र जी दयाराम राम बिष्ट राकेश यादव एमके पाराशर जी श्री कृष्ण कुमार विजय रतन राठौर जी विष्णु कुमार उपाध्याय सत्येंद्र पाल सिंह कैप्टन सत्यवीर सिंह जगमोहन सिंह विजय रतन सिंह केडी पाठक जी । इस अवसर पर सभी फौजी भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और” आप्रेशन सिन्दूर” में भारतीय सेना के अभूतपूर्व शौर्य के प्रति सम्मान प्रकट किया