बरेली। स्थानीय तहसील में संपूर्ण दिवस डीएम की अध्यक्षता में चल रहा था एसएसपी भी यहां मौजूद थे तभी एक ग्रामीण रोता हुआ आया और बताया उसने स्टेट बैंक से पंद्रह हजार रुपए निकाले थे बैंक से बाहर निकलते ही दो अज्ञात लुटेरों ने उससे रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सुन सभी भौचक्के रह गए पुलिस ने कांबिंग की परन्तु कोई सफलता नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था और डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य भी मौजूद थे इसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव सलामतगंज निवासी धार्म पुत्र डाल चंद हाथ में तहरीर लिए एसएसपी के सामने रोते हुए पेश हुआ और बताया कि आज शनिवार को उसने स्टेट बैंक शाखा मीरगंज से करीब बारह बजे पंद्रह हजार रुपए निकाले और जैसे ही बैंक से बाहर आया दो अज्ञात बदमाश उससे पंद्रह हजार रुपए लूट कर फरार हो गए मैं शोर मचाता रहा। मामले को सुन सभी सन्ना रह गए और एसएसपी के निर्देश पर पुलिस तुरन्त कांबिंग में जुट गई। परन्तु कोई सफलता नहीं मिली। बरेली के कोतवाली मीरगंज के सिधौली चौराहे की घटना