बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के अलमगीरी गंज की रहने वाली राधा अग्रवाल अपने परिवार के साथ गंगोत्री बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ गई थी इसी बीच उत्तरकाशी में उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें राधा अग्रवाल और उनकी बेटी रुचि अग्रवाल की मौत हो गई पुलिस द्वारा राधा रानी के घर में जब सूचना दी गई तो पूरा परिवार गम में डूब गया राधा अग्रवाल के भतीजे के मुताबिक कुछ दिन पहले राधा अग्रवाल अपनी बेटी के यहां महाराष्ट्र चली गई थी और वहीं से उन्होंने घूमने के लिए प्लान बनाया था राधा अग्रवाल और उनकी बेटी रुचि अग्रवाल की मौत की खबर से पूरा परिवार गम में डूब गया।