मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतों में से 07 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया

May 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सदर बदायूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर कुल 43 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादी बड़ी आस से आपके पास अपनी शिकायत लेकर आता है इसलिए फरियादी को संतुष्ट करना आवश्यक है। उन्होंने भूमि व राजस्व संबंधी वादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए कहा तथा इसकी फोटोग्राफी भी कराने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की शिकायतों को जानने व उनके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम ततारपुर थाना कादरचौक के नरेंद्र पुत्र गंगाराम ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देते हुए उसके निजी नलकूप के आवेदन के क्रम में उसे विद्युत लाइन मुहैया कराने के लिए कहा। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत खंड प्रथम को आवश्यक कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने सहित राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग 10, विकास विभाग 05, विद्युत विभाग 08 व नगर पालिका की 02 सहित कुल 43 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम मोहित कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights