यूडीएसपी पर वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस का डिजिटल सर्विलान्स शुरू होने से टीकाकरण को लेकर समय पर और सटीक डेटा मिलेगा : सीएमओ

WhatsApp Image 2025-05-02 at 3.33.38 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूनीफाइड डिजीज सर्विलान्स पोर्टल (यूडीएसपी) पर वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (वीपीडी) का डिजिटल सर्विलान्स शुरू कर दिया है । इसका लॉन्च श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने बृहस्पतिवार को किया। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विश्राम सिंह ने बताया कि यूनीफाइड डिजीज सर्विलान्स पोर्टल (यूडीएसपी) पर वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (वीपीडी) का डिजिटल सर्विलान्स शुरू होने से रीयल टाइम केस रिपोर्टिंग होने से सटीक और विश्वसनीय डेटा प्राप्त होगा। जिससे रोगों का शीघ्र पता लगाकर कर उसका प्रबन्धन किया जा सकेगा । वैक्सीन से रोके जा सकने वाली छह बीमारियों – पोलियोमाइलाइटिस (एक्यूट प्लेसीड पैरालिसिस), खसरा, रूबेला, डिप्थीरिया, पर्टुसिस और टिटनेस के लिए केस बेस्ड सर्विलान्स, विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग नेटवर्क (एनपीएसएन) के सहयोग से सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम) के तहत चल रहां है। अब, पहली बार, इस निगरानी को यूडीएसपी में इंटीग्रेट किया गया है । इससे हमें समय पर, सटीक डेटा मिलेगा, जो हमारे टीकाकरण कार्यक्रमों की योजना और निगरानी की बेहतर योजना तैयार कर निगरानी की जा सकेगी, साथ ही टीकाकरण कवरेज में सुधार के लिए त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी इसके अतिरिक्त, इस प्लेटफ़ॉर्म का एक प्रमुख लाभ यह है कि हमारे नागरिकों को अपनी लैब रिपोर्ट ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे उन्हें कोविड रिपोर्ट मिली थी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। नियमित टीकाकरण के अलावा, हर साल सभी बच्चों तक पहुँचने पर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेष टीकाकरण अभियान चलाते हैं। इसी क्रम में 24 अप्रैल से 10 मई तक विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत स्कूल-आधारित टीडी टीकाकरण अभियान चल रहा है। सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में कक्षा पांच और 10 के छात्रों को उनके स्कूलों में निःशुल्क टीडी टीके लगाए जा रहे हैं। इन प्रयासों के माध्यम से, यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी बच्चा टीकाकरण के अभाव में सुरक्षित भविष्य से वंचित न रहे। इसके साथ ही खसरा-रूबेला (एमआर) उन्मूलन के लिए एक विशेष अभियान भी चल रहा है | टीकाकरण, रोकथाम योग्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण प्रयास है, परंतु रोगों के पैटर्न की लगातार निगरानी करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इससे हमें टीकाकरण कवरेज में गैप की पहचान करने और रोग/महामारी विज्ञान में मूल्यवान जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस तरह के डेटा से सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी त्वरित कार्रवाई संभव होती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न हो। यूडीएसपी पर वीपीडी निगरानी का इंटीग्रेशन बरेली में रोग का पता लगाने, रिस्पांस टाइम में सुधार करने और पूरे जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights