मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन किया

May 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लोनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज लोनी विधानसभा के इंद्रापुरी 2 नंबर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी एवं अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद इकाई द्वारा आज लोनी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन उस घटनाक्रम के विरोध में किया गया, जिसमें अखिलेश यादव ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के साथ अपना चित्र जोड़ने का दुस्साहस किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्य को बाबा साहब के प्रति अपमानजनक बताया और इसे दलित समाज की भावनाओं के विरुद्ध बताया। विरोध स्थल पर जुटे कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफ़ी की मांग की। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि बाबा साहब के योगदान को किसी राजनीतिक लाभ के लिए इस प्रकार इस्तेमाल करना अनुचित है, और भाजपा इस तरह की राजनीति का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की छवि का राजनीतिक उपयोग तुरंत बंद होना चाहिए एवं अखिलेश यादव को इस प्रकरण पर सार्वजनिक तौर पर देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परमेंद्र जांगड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, आकाश गौतम, जिला मीडिया प्रभारी धजेन्द्र खारी धजय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिला संयोजक प्रदीप गहलोत, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंडित ललित शर्मा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार, मनीष चौहान, राहुल श्याम सुंदर, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतेन्द्र बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण बंसल,
सचिन जांगिड़, राजेश सोम, पंचायत प्रकोष्ठ से कुलबीर चौहान, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा अनुज जाटव, तरुण गौतम, देवेन्द्र भंडारी, राजदीप तंवर, जितेंद्र बंसल आदि सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights