मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा राष्ट्रीय महासचिव, सांसद रामजी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी, आवास एवं काफिले पर हमले के विरोध में धरना

May 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी, उनके आवास एवं काफिले पर हमले की घटना सहित उत्तर प्रदेश में पीडीए समाज के उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं में उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने सेट दामोदर शुरू पार्क में दरगाह प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। पांच दिन पूर्व दिनांक 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गंभीर चोटें भी आईं। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन , प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। और संविधान विरोधी मानसिकता खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों की लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई आस्था नहीं है। इसीलिए इन समूहों द्वारा पी डी ए समाज में उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। धरना में जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप , महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी , पूर्व मंत्री भगवत शरन गंगवार, पूर्व विधायक विजय पाल, इंजीनियर अनीस, डॉक्टर अनीस वेग, सुभलेश यादव , अशोक यादव , भारती चौहान , जीराज यादव , दीपक शर्मा , रणवीर, महिपाल सिंह , आर के शर्मा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights