बरेली। बदायूं रोड आकाश वाणी केन्द्र के सामने भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव का वैदिक रीति से ,मंत्रोच्चार के साथ भव्यता पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः काल भगवान परशुराम जी के श्रंगार के साथ अपराह्न में ब्रह्म भोज – सहभोज हुआ , पश्चाता सायं काल में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक आचार्य संजीव गौड़ जी के निर्देशन मे आचार्य राम कृष्ण, राजीव उपाध्याय जी के दिव्य श्रंगार किया गया l अंत में भगवान परशुराम जी की महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से अपने अपने हाथों मे दीपक लेकर भगवान परशुराम जी के जानकारों के साथ दिव्य आरती उतारी l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र पाण्डेय, शरद मिश्रा,रामेंद्र मिश्रा,त्रिभुवन शर्मा,प्रमोद उपाध्याय,प्यारे लाल शर्मा,पी के मिश्रा, रविन्द्र नाथ द्विवेदी,कौशल सारस्वत, विजेन्द्र पाण्डेय ,डॉ आर जी शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू उपाध्याय , अवधेश मिश्रा,कैलास फूलेरा,अंकुर अग्निहोत्री, गायत्री शर्मा,आभा तिवारी, अंजू अग्निहोत्री, ठाकुर बुद्ध पाल सिंह,सुभाष पाण्डेय, सत्येंद्र पाण्डेय,रंजीत प्रजापति,बृजेश शर्मा,यश शर्मा,श्रीधर शुक्ला आदि सैकड़ों भक्त जनों ने प्रभु की आरती कर प्रसाद भोग लगा भगवान से आशीर्वाद लिया l