मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती – रजनीकांत माहेश्वरी

April 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत जिला कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा वक्फ संशोधन अधिनियम से मुस्लिम को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि उनके हक में है। भाजपा सरकार वक्फ संपत्तियों को कमजोर नहीं, बल्कि पारदर्शी और गरीबों के हित में मजबूत करना चाहती है। भाजपा मुसलमानों की सच्ची हितैषी है और सपा, बसपा, कांग्रेस मुसलमानों का सिर्फ इस्तेमाल करती है। नया वक्फ बिल महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि करता है। गरीब, अगड़ा और पसमादा समाज की भलाई के लिए नया वक्फ संशोधन बिल आया है। 80% वक्फ की संपत्तियां अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। जब ये संपत्तियां कब्जे से मुक्त होगी तो देश में आर्थिक सुधार तेजी से आयेगा। देशभर में 37.94 लाख एकड़ भूमि वक्फ घोषित की गई थी, जिसमें प्रतिवर्ष रू0 1 लाख करोड़ की आय होनी चाहिए थी, लेकिन वास्तविक आय मात्र रू0 166 करोड़ रही। भाजपा सरकार किसी मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान या धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती बल्कि केवल अवैध कब्जे, अतिक्रमण और भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती हैं। भाजपा सरकार का संदेश

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
  1. पारदर्शिता और न्याय हमारा उद्देश्य है।
  2. गरीब मुसलमान का कल्याण हमारी प्राथमिकता है।
  3. भ्रष्टाचार और अवैध कब्जा का अंत हमारा लक्ष्य है।
  4. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा वक्फ संशोधन अधिनियम मुसलमान भाइयों के हक में है, और जो गरीब, पिछड़े और पसमादा मुस्लिम हैं उनको इस बिल के लागू होने से लाभ मिलेंगे। वक्फ संशोधन अधिनियम से सबसे ज्यादा डर बड़े-बड़े नामचीन लोगों को है, जो वक्त की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं या उसे चंद पैसे में सैकड़ो वर्षों की लीज पर लिए हुए हैं। विपक्षी पार्टियाँ ही मुसलमान को गुमराह कर रही है। इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, शारदकांत शर्मा, धीरज पटेल, संदीप चौहान, हाजी सलीम, आतिफ निजामी, वीरेंद्र राजपूत, शिशुपाल शाक्य, अनेकपाल पटेल, दिनेश कुमार सिंह, केसी शाक्य, चेयरमैन जगदीश लौनिया आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights