मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

कांग्रेस का ही संगठन है सेवादल, ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच रखता था:अरविंद पाल

April 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस सेवादल की एक महत्वपूर्ण बैठक पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी एवं यंग बिग्रेड पश्चिमी अध्यक्ष ऋषभ राणा की सयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी अरविंद पाल मौजूद रहे जिसमें बदायूँ जनपद से कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शँखधार के सयुक्त नेतृत्व में अपनी उपस्थिति दर्ज की इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरविंद पाल ने उपस्थित पदाधिकारियों में उत्साह बढ़ाते हुए सेवादल कांग्रेस का इतिहास बताते हुए अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का ही संगठन है सेवादल, जो कि ठेठ ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच रखता था। लोगों के हर कार्य के लिए सेवादल के कार्यकर्ता तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि 55 साल पहले कांग्रेस सेवादल की ओर से ग्रामीण स्तर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था जिससे लोगों का सीधा जुड़ाव भी रहता था। बाद में इन कार्यक्रमों को बंद कर दिया गया। उत्तर प्रदेश में अब एक बार फिर से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना तय हुआ है। कांग्रेस सेवादल ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें लोगों को नियमित रूप से मिला जा सके और उनके कार्यों में मदद भी की जा सके। इस अवसर पर पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी एवं यंग बिग्रेड पश्चिमी अध्यक्ष ऋषभ राणा ने कहा कि हमे कैंप लगाकर राष्ट्र हित के मुद्दों पर मंथन करने की जरूरत है यह एक संगठनात्मक बैठक है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाता है। कांग्रेस संगठन को कैसे बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। इसे लेकर आज रणनीति बनाई गयी है । सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शँखधार ने कहा कि हम जिले की हर ग्राम पंचायत तक कैंप लगाकर देशहित और राष्ट्रीय मूल्यों पर चर्चाएं की करेंगे। विकास के जरूरी मुद्दे क्या हैं, इन पर मंथन किया जाएगा हम आरएसएस की तरह जाति विशेष की बात नहीं करते बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं। शफी अहमद ने उपस्थित हाईकमान को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में सर्वप्रथम बदायूँ में सेवादल प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए जिलाध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार से हमारी आगे को वार्ता कर तिथि घोषित कर दी जाएगी इस अवसर पर बदायूँ से अवनीश मिश्रा, एराज चौधरी,जगदीश सागर, राज यादव, अकील अहमद, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights