मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

डीएम ने कहा सभी प्राइवेट अस्पतालों में कराए जा रही डिलीवरी की संख्या ली जाए

April 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सभी को सहजता से उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने नगर निकायों व ग्राम स्तर तक फॉगिंग व एंटी लारवा का छिड़काव प्रभावी ढंग से कराने के लिए कहा। उन्हांेने नियमित टीकाकरण के लिए सभी ब्लॉक को 07 मई तक माइक्रोप्लान अपडेटेड नंबर के साथ देने व प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत छात्राओं के लिए महिला शौचालय क्रियाशील करने को भी कहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि टीकाकरण से कोई भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वी0एच0एन0डी0) पर कोई भी बच्चा वजन होने से न छूटे। सभी जगह वजन मशीन उपलब्ध हो। सभी कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन ठीक प्रकार से हो ताकि उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि खराब प्रगति पर सभी अधिकारी रीजन एनालिसिस करें तथा लक्ष्यांे की प्राप्ति में कम प्रगति पर गैप एनालिसिस करें। उनके संज्ञान में आया कि जनपद के अम्बियापुर, आसफपुर, कादरचौक, सालारपुर व उसावां सहित 05 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में लगभग 20 प्रतिशत होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पतालों में कराए जा रही डिलीवरी की संख्या ली जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि नियमित टीकाकरण में जनपद की उपलब्धि 86.8 प्रतिशत है, यह मण्डल में प्रथम है। राज्य का औसत 83.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के 11784 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 5 नए 06 बेड के वार्ड बनाए गए हैं और उनको हैंडओवर भी कर दिया गया है। इस अवसर पर ई-कवच, ई-रुपी वाउचर, टीकाकरण, वीएचएनडी सेशन, आकांक्षात्मक ब्लॉकों में कराए जाने वाले कार्य पर एक-एक का चर्चा की गई व आवश्यक सम्बंधित को दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल, सी0एम0एस0 पुरुष व महिला चिकित्सालय, ए0सी0एम0ओ0, डिप्टी सी0एम0ओ0, यूनिसेफ व विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि, एम0ओ0आई0सी0 सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights